12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अजय की ‘रेड’ फिल्म में काम करेंगी 85 साल की पुष्पा

85 वर्षीय पुष्पा जोशी लखनऊ की रहने वाली हैं। फिल्म 'रेड' में पुष्पा सौरभ शुक्ला की मां के किरदार में नजर आएंगी।

2 min read
Google source verification
Ajay Devgan

Ajay Devgan

अजय देवगन की अगली फिल्म 'रेड' में उनके साथ यूपी की एक महिला डेब्यू करने जा रहीं हैं। इनकी उम्र जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, 85 वर्षीय पुष्पा जोशी फिल्म 'रेड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

टीवी शो ‘इश्कबाज’ के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर ने किया सुसाइड!

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रेड' 16 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला के साथ 85 वर्षीय पुष्पा जोशी भी मुख्य किरदार निभाएंगी।

ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं आॅस्कर अवॉर्ड

सेट पर रखा जाता है पुष्पा का पूरा ख्याल:
85 वर्षीय पुष्पा जोशी लखनऊ की रहने वाली हैं। फिल्म 'रेड' में पुष्पा सौरभ शुक्ला की मां के किरदार में नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो शूटिंग के दौरान अजय देवगन सेट पर उनका खास ख्याल रखते थे। वो ध्यान रखते थे कि पुष्पा जोशी से जुड़े सीन्स पहले खत्म कर लिए जाएं ताकि उन्हें ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। इसके साथ ही फिल्म की पूरी टीम उनसे घुल मिल कर रहती थी। वह एक जिंदादिल इंसान हैं। सेट पर उनका जोश देखते बनता था।

फिल्म की कहानी:
फिल्म 'रेड' एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर बनाई गई है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है।

'रेड' को लेकर इलियाना काफी उत्साहित हैं:
इलियाना का कहना है कि इस फिल्म की स्टोरी काफी अलग है। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद अहम है। इससे पहले साल 2017 में अजय और इलियाना की जोड़ी फिल्म 'बादशाहो' में नजर आ चुकी है। फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक बार फिर दर्शक इनकी जोड़ी देख बहुत खुश होंगे।

रिलीज डेट:
पहले फिल्म 'रेड' की रिलीज डेट 20 अप्रैल, 2018 बताई जा रही थी। लेकिन अब ये फिल्म 16 मार्च, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।