ड्रेस डिजाइनर भानु अथैया ने भारत को पहला ऑस्कर दिलाया। भानु को ये अवाॅर्ड 1983 में 'गाँधी' फिल्म में बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन करने के लिए दिया गया था। भानु एक ऐसी ड्रेस डिजाइनर हैं, जिन्होंने 100 से अधिक फिल्मों के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के लिए काम किया। भानु एक बेहतरीन पेंटर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पेंटर के तौर पर की थी।