जब अभिजीत से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने इस अनबन पर कभी सुलह करने की कोशिश की या नहीं? इस पर उन्होंने कहा-’मेरा और शाहरुख खान का रिश्ता टूट गया है। हां, शाहरुख अब बड़े स्टार बन गए हैं और वो सिर्फ वो इंसान नहीं बल्कि बड़े कलाकार भी हैं। शायद उन्हें भी नहीं पता कि वो किस मुकाम पर हैं, तो मैं क्यों उनसे उम्मीद रखूं? वो भी 60 के दशक में हैं और मैं भी उसी का हूं, तो किसी को माफी मांगने की जरूरत नहीं है।’