5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक ने ऐश्वर्या तो आयुष्मान ने ताहिरा के लिए रखा ‘करवा चौथ’ का व्रत

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक ट्वीट पर अपने फैंस का दिल छू लिया। आयुष्मान ने एक तस्वीर ट्वीट की।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 27, 2018

Abhishek And Aishwarya

Abhishek And Aishwarya

करवाचौथ एक ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी को दर्शाता है। पहले जमाने में पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती थीं, लेकिन अब ट्रेंड्स बदल रहे हैं और पति भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखते हैं। अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या के लिए तो आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ करवाचौथ का व्रत रखा है। बता दें कि खुद अभिषेक बच्चन और आयुष्मान खुराना ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

जूनियर बच्चन ने ट्वीट कर लिखा
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'हैशटैग करवा चौथ, महिलाओं को शुभकामना और उनके कर्तव्य निभाने वाले पतियों को भी जिन्हें अपनी पत्नी के साथ व्रत रखना चाहिए, मैं ऐसा करता हूं।' वैसे बॉलीवुड में इस बार करवा चौथ कुछ सिलेब्स के लिए ज्यादा खास है क्योंकि वे अपना पहला करवा चौथ मना रहे हैं। इनमें अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और नेहा धूपिया शामिल हैं। सोनम ने मेहंदी लगे हाथ की तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

आयुष्मान ने ट्वीट कर लिखा
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक ट्वीट पर अपने फैंस का दिल छू लिया। आयुष्मान ने एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर में आयुष्मान का हाथ नजर आ रहा है। हाथ पर उनकी पत्नी के नाम का पहला अक्षर 'त' लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने सबको बताया कि उन्होंने भी करवाचौथ का व्रत रखा है। आयुष्मान ने लिखा, 'वह इस बार व्रत नहीं रख सकती. लेकिन उसकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए मैं व्रत रखूंगा।' बता दें कि ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। हालांकि शुरुआती स्टेज पर ही बीमारी का पता चलने की वजह से उनका इलाज सही समय पर शुरू हो गया। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए बीमारी के बारे में बताया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि पूरे समय आयुष्मान एक मजबूत चट्टान की तरह उनके साथ रहे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग