10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेसलर अंडरटेकर के रिटायरमेंट पर भावुक हुए Abhishek Bachchan, शेयर किया इमोशनल ट्वीट

रेसलर द अंडरटेकर WWE ने हमेशा के लिए लिया संन्यास अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) ने शेयर किया इमोशनल ट्वीट ट्वीट में युवाओं को याद दिलाई रेसलर की पहली एंट्री

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Nov 25, 2020

Actor Abhishek Bachchan Tweet For WWE Wrestlers Undertaker

Actor Abhishek Bachchan Tweet For WWE Wrestlers Undertaker

नई दिल्ली। दुनिया में अपनी ताकत के लिए मशहूर रेसलर द अंडरटेकर ( Undertaker ) WWE ने रिंग से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया है। जी हां, आज के बाद से अंडरटेकर लड़ते हुए नहीं दिखाई देंगे। इस खबर से उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में सभी अंडरटेकर को विदाई भरे पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) ने भी रेसलर के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लोगों को वह जमाना याद करने को कहा जब अंडरटेकर रिंग में अपनी खतरनाक एंट्री करते हुए आते थे।

यह भी पढ़ें- मालदीव में Sonakshi Sinha का बिकिनी लुक देख उड़े फैंस, बोल्ड अंदाज में शेयर की हॅाट तस्वीरें

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट ( Abhishek Bachchan Twitter ) करते हुए लिखा है कि 'याद करिए वो टीनएज के दिनों, जब हम सब ने ही पहली बार अंडरटेकर की पहली एंट्री देखी थी और देखकर सभी हैरान रह गए थे। इसके बाद से ही पूरी दुनिया हैरान ही रही है। एक लेजेंड #FarewellTaker।' अभिनेता ने अपने इस ट्वीट में अंडरटेकर को भी टैग किया है। सोशल मीडिया पर अभिषेक का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Sonu Sood से मिलने के लिए फैन बिहार से साइकिल पर पहुंचा मुंबई, एक्टर ने दिया यह रिएक्शन

आपको बता दें अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवेय है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 90 दशक से की थी। वह रिंग में अपनी फाइट को लेकर काफी पॉपुलर रह चुके हैं। वह छह बार टैग टीम के विनर रह चुके हैं। वह साल 2007 में रॉयल चैंपियर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग