scriptActor Birbal passes away at age of 85 in mumbai | फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर, 'शोले' समेत 500 से ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर बीरबल का निधन | Patrika News

फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर, 'शोले' समेत 500 से ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर बीरबल का निधन

locationमुंबईPublished: Sep 13, 2023 06:26:14 am

Submitted by:

Rizwan Pundeer

Actor Birbal passes away: एक्टर बीरबल ने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Actor Birbal
एक्टर बीरबल ने कॉमिक रोल से अपनी एक पहचान बनाई थी।
Actor Birbal passes away: वेटरन एक्टर सतिंदर कुमार खोसला का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। सतिंदर कुमार फिल्मों में बीरबल से पहचाने जाते थे। मंगलवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिवार की ओर से बताया गया है कि खोसला का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी CINTAA ने बीरबल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.