script47 साल की Malaika Arora की हॉटनेस देख दीवाने हुए फैंस, बोल्ड ड्रेस में एक्ट्रेस ने ढाया कहर | Actress Malaika Arora Looking Stunning In Her Latest Photos | Patrika News
बॉलीवुड

47 साल की Malaika Arora की हॉटनेस देख दीवाने हुए फैंस, बोल्ड ड्रेस में एक्ट्रेस ने ढाया कहर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
व्हाइट ड्रेस में मलाइका ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल
अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग रिलेशनशिप की वजह से रहती हैं सुर्खियों में

Dec 21, 2020 / 04:09 pm

Shweta Dhobhal

Actress Malaika Arora Looking Stunning In Her Latest Photos

Actress Malaika Arora Looking Stunning In Her Latest Photos

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं और बोल्डनस से हलचल मचाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार मलाइका की हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना दिया है। कुछ समय पहले मलाइका ने व्हाइट कलर की ड्रेस में फोटो पोस्ट की है। मलाइका की फोटो देख फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Birthday Special: अभिनेता Govinda की मां थीं मुस्लिम, शादी करने के बाद बदला था धर्म और नाम

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा की हॉट फोटो

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( malaika arora instagram ) पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह व्हाइट बोल्ड ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैलो संडे, केवल मुस्कुराएं और खुश रहें।’ मलाइका पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुश रहने की नसीहत देती हुई दिखाई दीं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

विलेन बन एक्टर ने इंडस्ट्री में फैला दी थी दहशत, गंभीर बीमारियों के चलते हुआ था दर्दनाक अंत

Malaika Arora

ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गई थीं ट्रिप पर


आपको बता दें कुछ समय पहले मलाइका एक्ट्रेस करीना कपूर ( Kareena Kapoor ), सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और तैमूर ( Taimur ) संग धर्मशाला के ट्रिप पर गई थीं। खास बात यह है कि इस ट्रिप पर अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी गए थे। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर मलाइका और अर्जुन को घूमते हुए स्पॉट किया था। बता दें 2018 में मलाइका ने अर्जुन संग खुद के रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से ही दोनों की शादी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें भी खूब देखने को मिलती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / 47 साल की Malaika Arora की हॉटनेस देख दीवाने हुए फैंस, बोल्ड ड्रेस में एक्ट्रेस ने ढाया कहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो