Actress Malaika Arora Shared Her Latest Pic With Cute Doggy
नई दिल्ली। नए साल 2021 ( New Year 2021 ) को आने के लिए अब महज कुछ घंटे ही बचे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स की प्लान भी न्यू ईयर की तरह पूरी तरह से रेडी है। कई सेलेब्स तो न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए विदेश भी पहुंच चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) भी अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग गोवा चली गई हैं। जी हां, इस कपल न्यू ईयर गोवा में मनाने वाला है। वह सोशल मीडिया पर गोवा की तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को खूब इंटरटेन कर रही हैं। इस बीच मला का जानवरों को लेकर भी खूब प्यार दिखाई दिया।
दरअसल, मलाइका ने साल 2020 के आखिरी दिन यानी कि 31 दिसम्बर को लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में वह एक PET डॉग AXL के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर में डॉगी मलाइका को बड़े ही प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रहा है। यह क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि 'kisses और प्यार, इस साल का आखिरी दिन।'
आपको बता दें यह PET मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora ) का है। वह अक्सर इस डॉगी के साथ वीडियोज शेयर करती रहती हैं। गोवा वेकेशन में मलाइका के साथ उनकी बहन भी गई हैं। कुछ समय पहले तीनों की ही एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें अर्जुन, मलाइका और अमृता काफी कूल अंदाज में दिखाई दिए।
Published on:
31 Dec 2020 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
