Actress Malaika Arora To Reach Kareena Kapoor House With Arjun Kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Arjun Kapoor ) इंडस्ट्री में अपनी टोन्ड बॉडी और फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। वहीं वह अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। पति अरबाज़ खान संग तलाक होने के बाद मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकी कर दिया था। जिसके बाद से अक्सर कपल को साथ में ही देखा जाता है। हाल ही में मलाइका अर्जुन करीना कपूर के घर जाते हुए स्पॉट हुए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे के मिलने उनके घर कई सदस्य पहुंचे थे। इस बीच मलाइका और अर्जुन को भी उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका आर्मी प्रिंटेंड जैकेट और जीन्स में नज़र आईं। वहीं अर्जुन चैक रेड शर्ट और ब्लैक जींस में सपोर्ट हुए। बता दें इन दोनों के अलावा करिश्मा कपूर भी बहन और बेबी बॉय से मिलने उनके घर पहुंची।
आपको बता दें बीते रविवार यानी कि 21 फरवरी को करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद तैमूर अली खान पिता सैफ अली खान संग मॉम करीना और छोटे भाई को लेने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस बार सैफ-करीना ने मीडिया से अपील की है कि वह उन्हें और उनके बच्चे को प्राइवेसी दें। बतातें चलें कि मां बनने के बाद करीना ने पति सैफ की अपकमिंग 'भूत पुलिस' ( Bhoot Police ) का पोस्टर शेयर किया। तो वहीं गर्लफ्रेंड मलाइका ने भी अर्जुन कपूर की फिल्म का प्रमोशन अपने अंदाज मे किया।
Published on:
25 Feb 2021 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
