29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Birthday: एक्ट्रेस Pooja Hegde हुई 30 साल की, Hrithik Roshan की फिल्म से हुई थीं पॉपुलर

एक्ट्रेस Pooja Hegde मना रहीं अपना 30वां जन्मदिन तमिल फिल्मों से की थी करियर की शुरूआत बॉलीवुड में Hrithik Roshan की फिल्म के साथ किया था डेब्यू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 13 Oct 2020, 7:00 AM IST

Actress Pooja Hegde Celebrate Her 30th Birthday

Actress Pooja Hegde Celebrate Her 30th Birthday

नई दिल्ली। अभिनेत्री पूजा हेगड़े Pooja Hegde birthday आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, उनका जन्म 13 अक्टूबर 1990 में हुआ था। उनका जन्म भी मुंबई में ही हुआ है। अभिनेत्री कॉलेज के समय से ही एक्टिंग और मॉडलिंग में रूचि लेने गई थी। जिसकी वजह से कॉलेज में होने वाली तमाम इंवेट्स में वह हिस्सा लेने लगी । चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर कैसे पूजा हेगड़ें ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/bollywood-news/birthday-special-pooja-hegde-was-seen-in-an-advertisement-with-ranbir-5214355/

View this post on Instagram

Bonjour, Mon chéri 🌸 #throwback

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on

फिल्मी करियर

मुंबई में जन्मी पूजा हेगड़े ने अपना एक्टिंग करियर की शुरूआत तमिल इंडस्ट्री से की है। 2012 में उन्होंने तमिल फिल्म मूगामूडी की थी। जिसमें वह शक्ति का रोल प्ले करती हुई दिखाई दीं थीं। बस फिर क्या था इस फिल्म से पूजा तमिल का जाना-माना चेहरा बन गई और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/bollywood-news/pooja-hegde-chat-with-fans-on-social-media-5959703/

बॉलीवुड डेब्यू

तमिल फिल्मों में लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का रूख किया। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'मोहेंजो दारो' ( Mohenjo Daro ) में अभिनेता ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर की। ऋतिक संग काम करने के बाद पूजा ने बॉलीवुड में भी अपना नाम लिया। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स आना शुरू गए। वैसे आपको बताते चलें कि कहा जाता है कि यह फिल्म पूजा को रणबीर कपूर की वजह से मिली थी। जी हां, दरअसल हुआ कुछ यूं कि फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की पत्नी ने पूजा का एक विज्ञापन देखा था।

जिसमें वह रणबीर कपूर संग दिखाई दीं थीं। उन्हें वह काफी पसंद आई और उन्होंने अपने पति को फिल्म में पूजा को कास्ट करने का सुझाव दिया था। जो उन्हें काफी पसदं आई थी।

यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/tollywood-news/pooja-hegde-shares-a-picture-with-akhil-akkineni-went-viral-6407698/

फिल्में

मोहनोदाड़ों के बाद पूजा हेगड़ें हाउसफुल 4 ( Housefull 4 ) में कॉमेडी करती हुई दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने कई बडे़े कलाकारों संग काम किया। जिसमें अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अब खबरों की मानें तो जल्द ही पूजा बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान संग भी जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकती हैं। बताया जा रहा है कि पूजा और सलमान एक साथ फिल्म कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग