29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pooja Hegde ने अखिल अक्किनेनी के साथ शेयर की तस्वीर, एक साथ फिल्म में आएंगे नजर

इस तस्वीर को पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा हेगड़े ने कैप्शन में लिखा, केवल दो लोगों ने कोरोना के समय में रोमांटिक-कॉमेडी की शूटिंग करने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 18 Sep 2020, 2:29 PM IST

pooja_hegde_akhil_akkineni.jpg

pooja hegde akhil akkineni

नई दिल्ली: एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में पूजा हेगड़े ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ साउथ के एक्टर अखिल अक्किनेनी नजर आ रहे हैं। दोनों इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म के शूटिंग कर रहे हैं।

इस तस्वीर को पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा हेगड़े ने कैप्शन में लिखा, 'केवल दो लोगों ने कोरोना के समय में रोमांटिक-कॉमेडी की शूटिंग करने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया है।' दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। तस्वीर में पूजा हेगड़े डेनिम डंगरी पहने हुए नजर आ रही हैं तो वहीं अखिल अक्किनेनी फॉर्मल पेंट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

⛄️

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on

बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर पूजा हेगड़े और अखिल के एक साथ फिल्म करने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पूजा हेगड़े ने अखिल अक्किनेनी की चौथी फिल्म साइन की है। जिसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म को Bommarillu Bhaskar डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं Bunny Vas and Vasu Varma ने इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े का दमदार किरदार है।

इसके अलावा पूजा हेगड़े के पास वाल्मीकि फिल्म भी है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम श्री देवी है। पूजा ने कहा कि श्रीदेवी जी से मेरी तुलना होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। श्रीदेवी जी को बड़े पर्दे पर देखना किसी अनुभव से कम नहीं था। अपने जगमगाते चरित्र से हर बार वह पर्दे पर रौनक लाती थीं। वह सच में भारतीय सिल्वर स्क्रीन की चांदनी थीं। पूजा ने आगे कहा था कि फिल्म में उन्हीं के जैसा रोल करना मेरी तरफ से उन्हें श्रद्धाजंलि है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग