
Pranita Subhash
नई दिल्ली: राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए अयोध्या में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण में सभी की भागीदारी हो सके, इसी के चलते महा अभियान की शुरुआत हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने निधि समर्पण अभियान के तहत 51 हजार का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की। अब इसमें कई लोग जुड़ते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने भी एक लाख रुपए समर्पित करने की घोषणा की है।
प्रणिता सुभाष ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की। एक वीडियो शेयर एक्ट्रेस ने लिखा, 'अयोध्या राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में मैं 1 लाख देने का संकल्प लेती हूं। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि इस ऐतिहासिक क्षण का भागीदार बने। राम मंदिर निधि समर्पण।' वीडियो में प्रणिता लोगों से अपील करती हैं कि वो भी इस अभियान का हिस्सा बनें। अब उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनकी इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
प्रणिता सुभाष कन्नड़ फिल्म राम अवतार में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन लीड रोल में हैं। बता दें कि प्रणिता को कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म 'पोर्की' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
Published on:
15 Jan 2021 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
