Actress Rakul Preet Singh Shared Her Latest Photo People Troll Her
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगते जा रहे हैं। हैरानी की बात यह भी है कि कई सेलेब्स खुद ही इंडस्ट्री में छुपे काले राजों से पर्दा उठा रहे हैं। हाल ही में सुशांत केस में एनसीबी को ड्रग एंगल मिलने से उनकी ही गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद हिरासत में हुई रिया संग पूछताछ में कई और बड़े नामों का खुलासा हुआ। जिसमें एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह का नाम भी सामने आया था। ड्रग मामलें में एनसीबी संग पूछताछ के बाद पहली बार रकुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
View this post on InstagramMove , stretch , strengthen and simply let go ❤️
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on
अभिनेत्री ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह योगा करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें में वह अपनी बॉडी को स्ट्रेच कर रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए रकुल लिखती हैं कि आगे बढ़ों, खींचो, और आगे बढ जाओ। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। अब यह जाहिर सी बात है कि यह तस्वीर सामने आने के बाद ट्रोलर्स भी चुप नहीं बैठेंगे। बस रकुल के कमेंट्स बॉक्स में ट्रोलर्स ने जमकर रकुल को ड्रग सेवन को लेकर खरी-खोटी सुनाई। वहीं कुछ लोगों अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर आने की बात को साहसिक बताया।
आपको बता दें अभिनेत्री ने एनसीबी की पूछताछ में क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था। क्षितिज फिल्म निर्देशक करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा संग जुड़े हुए हैं। ऐसे में करण की गर्दन पर भी एनसीबी की तलवार लटकनी शुरू हो गई थी। वहीं क्षितिज का कहना था कि उन्हें जानकर इस केस में फंसाया जा रहा है। साथ ही करण जौहर और रणबीर कपूर का नाम लेने के लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है।
Published on:
16 Oct 2020 03:33 pm
