10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी की ड्रेसेज, ऐश्वर्या राय लिस्ट में सबसे ऊपर

Actresses with Most expensive wedding dress in Bollywood: बॉलीवुड की फिल्मों की ही तरह यहां की शादियों में भी जमकर शो होता है। आइए जानते हैं अब तक बॉलीवुड की शादियों में पहनी गई सबसे महंगी ड्रेसेज की।
3 min read
Google source verification
Aishwarya Rai Bachchan wedding

Aishwarya Rai Bachchan wedding

मुंबई। दुनिया में शादी का सपना हर लड़की का होता है। अपनी शादी के दिन पर एक राजकुमारी की तरह दिखना हर लड़की के बचपन के सपनों में से एक होता है। अगर बात करें तो बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने असल में वेडिंग आउटफिट के लिए चौंकाने वाली रकम खर्च की है। उनके आउटफिट ( Most expensive wedding dress in Bollywood ) के साथ जो प्राइस टैग लगा था, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इन बॉलीवुड की उन दुल्हनों की सूची यहां देखें:

यह भी पढ़ें:-बॉलीवुड के अभिनेता बॉक्सिंग कर खुद को रखते हैं फिट

1. Aishwarya Rai Bachchan - wedding dress Rs. 75 Lakhs

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। नीता लूला द्वारा डिजाइन की गई य़ह साड़ी काफी अनोखी थी। यह कोई सामान्य साड़ी नहीं थी बल्कि Swarovski क्रिस्टल और सोने के धागे के काम से जड़ी हुई थी। जैसा की हम देख सकते है कि Aishwarya एकदम अभिषेक बच्चन की खूबसूरत दुल्हन की तरह लग रही थीं। बता दें मिस वर्ल्ड ने 22 कैरेट gold jewellery भी पहनी थी। जिसमें पन्ना और सोने का आर्मबैंड भी शामिल था। साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की साड़ी असली सोने और महंगे क्रिस्टल से बनी थी।

2. Shilpa Shetty Kundra - wedding dress Rs. 50 Lakhs

शिल्पा शेट्टी की साड़ी जाने माने डिज़ाइनर, तरुण तहिलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई थी। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे करीब 8000 Swarovski क्रिस्टल के साथ शालीनता से डिज़ाइन किया गया था। इसके साथ ही हीरों और पन्ना के साथ बहुत ही सुंदर ज्वैलरी पहनी थी। साथ ही बता दे कि इस साड़ी की कीमत 50 लाख है।

3. Kareena Kapoor Khan - wedding dress Rs. 50 Lakhs

नवाब से शादी करने का मतलब है बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस का पूरी बेगम की तरह दिखना और करीना बिल्कुल वैसी ही लग रही थीं! उनका रिसेप्शन आउटफिट मशहूर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया था और उन्होंने एक मैरून दुपट्टे के साथ बरगंडी रंग के लहंगे को चुना, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये देनें पड़े। उन्होंने शाही दिखने वाले सोने और कुंदन की ज्वेलरी पहनी, करीना अपने शादी वाले दिन पर एक सुंदर बेगम की तरह लग रही थी!

यह भी पढ़ें:-बॉलीवुड के ये सेलेब्स जिन्हें तलाक के बाद फिर से हुआ प्यार

4. Anushka Sharma Kohli - wedding dress Rs. 30 Lakhs

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की। और हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि वह अपने हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक लग रहीं थी। वह अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लाइफटाइम यादगार लुक के लिए उन्होंने उनके वेडिंग आउटफिट पर कुल 30 लाख रुपये खर्च करने पड़े ।

5. Genelia D’Souza Deshmukh- wedding dress Rs. 17 Lakhs

बता दें कि अंतरजातीय शादी करने के बाद जेनेलिया ने दो संस्कृतियों में विवाह किया- एक ईसाई विवाह में और दूसरा महाराष्ट्रीयन विवाह परंपरा के अनुसार। महाराष्ट्रीयन वाली शादी में, शादी की पोशाक नीता लुल्ला ने डिजाइन की थी। फोटो में देखा जा सकता है कि वह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शैली की साड़ी पहने हुए थी जिसमें सोने के कुंदन से वर्क किया गया था। इस साड़ी की कीमत लगभग 17 लाख बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग