
jhoome jo pathaan
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था। अब इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने ने दस्तक दे दी है। गाने का टाइटल है 'झूमे जो पठान'।
गाना आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है। ये गाना सभी के फेवरेट अरिजीत सिंह की आवाज में है। इतना की नहीं मशहूर म्यूजिशियन विशाल ददलानी और शेखर की जोड़ी ने झूमे जो पठान को कंपोज किया है।
इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- अच्छा तो इसलिए उर्फी जावेद ने बदला अपना नाम
'झूमे जो पठान' फिल्म के पहले गाने से बिल्कुल अलग है। गाने में दोनों का लुक भी पिछले गाने से अलग है। शाहरुख खान जहां कमाल के हैंडसम लगे हैं। वहीं दीपिका का ग्लैम अवतार लोगों को घायल कर रहा है। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख और दीपिका फैंस ने उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है।
बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर जहां बवाल बचा था तो वहीं इस बार दीपिका के लुक में काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। गाने में दीपिका ब्लू कलर के टॉप में कूल पैंट के साथ नजर आ रही हैं।
‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।
साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।
Published on:
22 Dec 2022 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
