
काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सलमान खान मुंबई पहुंचे। मुंबई में फैंस ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया।

सबसे पहले सलमान ने फैंस को इस अंदाज में किया सलाम।

सलमान बालकनी में काले रंग की टी-शर्ट पहने मुस्कुराते नजर आए।

बालकनी में सबसे पहले सलमान आए, उनके पीछे उनका बॉडीगार्ड शेरा आया। उसके बाद उनके पिता सलीम खान और उनकी मां बालकनी में नजर आर्इ।

हाथों के फैलाकर उन्होंने फैंस को अपना प्यार जताया। फैंस भी उन्हें देख खुश हुए।

सलमान ने सबसे पहले अपने फैंस को देख हाथ हिलाया। फिर हाथ जोड़ा, सलाम किया और अंत में तीन उंगलिया दिखाकर प्यार जाहिर किया। उसके बाद इशारों से कहा, 'मैं ठीक हूं अब घर जाकर सो जाइए।'

मुंबई पहुंचते ही सलमान ने भांजे आहिल को अपने सीने से लगाया। आहिल बालकनी में पूरा टाइम सलमान के साथ नजर आए।