5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एआर रहमान के बयान पर मची खलबली, सिंगर ने कहा- ‘ऑस्कर के लिए भेजी जा रही हैं गलत फिल्में’

AR Rahman On Oscars: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के धमाकेदार गाने ‘नाटू नाटू’ ने सोमवार को भारत के लिए ऑस्कर लाकर इतिहास रच दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर देशवासी खुशी से गदगद हो गए हैं, लेकिन इसी बीच भारत के महान गायक और म्यूजिक कम्पोज़र ए आर रहमान के ऑस्कर पर किए गए बयान ने बवाल मचा दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Mar 17, 2023

ar rahman

ar rahman

AR Rahman On Oscars: दुनिया सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड को इस साल भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू गाने ने अपने नाम किया है। लोग इस जीत से गदगद हो गए हैं। अब इस गाने की धुन पर पूरी दुनिया थिरक रही है। इसे बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जहां सभी इसका जश्न मना रहे हैं वहीं अब इस बीच सिंगर ए आर रहमान ने ऑस्कर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एआर रहमान का एक इंटरव्यू इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरव्यू में वह दौरान एकेडमी अवॉर्ड के लिए देश की ओर से भेजी रही फिल्मों पर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं। रहमान ने इस इंटरव्यु में बताया कि भी म्यूजिक की दुनिया में सफलता के लिए जूझते रहे। वहीं उन्होंने ऑस्कर क लेकर बी बात की।

रहमान ने तब कहा था, 'कभी-कभी, मैं देखता हूं कि हमारी फिल्में ऑस्कर तक जाती हैं… लेकिन उन्हें अवार्ड नहीं मिलता । ऑस्कर के लिए रांग च्वाइस फिल्में भेजी जा रही हैं । यहां क्या हो रहा है यह देखने के लिए मुझे पश्चिमी देशों की तरह सोचना होगा । मुझे यह देखना होगा कि वे क्या कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना के घर गूंजी किलकारी

इसके बाद उनसे पूछा गया कि उन्होंने ट्रेडीशनल रिकार्डिंग को किस तरह बदला, इस पर रहमान ने कहा कि यह टेक्नालॉजी की वजह से मुमकिन हुआ है। पहले कई सारे म्यूजिशियन और पूरे ऑर्केस्ट्रा के साथ काम करना होता है।उस दौर में आर्केस्ट्रा महंगा होता जा रहा था, सारे म्यूजिक इंस्ट्रयुमेंटस छोटे हो जा रहे था । वहीं वे एक जिंगल बैकग्राउंड से आए थे, इस वजह से उनके पास ज्यादा ऑप्शन होते थे।

रहमान ने कहा कि वे उस दौर में थे, जहां तेजी से चेंजेस हो रहे थे। इस दौरान में हमने नए प्रयोग किए, कई बार असफल हुए। लेकिन ये मेरे अपने स्टूडियो में हो रहा था । हम लगातार काम करते रहे, होम स्टूडियो होने की वजह से मुझे पूरी आजादी मिली ।

आपको बता दें यह इंटरव्यू इस साल 6 जनवरी को ऑस्कर नॉमिनेशन से काफी पहले शूट किया गया था। बातचीत के आखिर में एल सुब्रमियन ने एआर रहमान को बर्थडे विश करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

फिल्म आरआरआर से राम चरण और एनटीआर जूनियर पर फिल्माया गया गाना नाटू नाटू ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया। इसने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता। लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, नाटू नाटू ने इतिहास रच दिया। नाटू नाटू इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।

यह भी पढ़ें- पर्दे पर फिर दिखेगी प्रेम और प्रिया की जोड़ी