
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ की हाल ही में विक्की कौशल के साथ शादी हुई है। 9 दिसंबर 2021 को यह स्टार कपल विवाह के बंधन में बंध गया था। और इस कपल की शादी को एक महिना पूरा हो चुका हैं। जैसे ही शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के रूप में इनकी तस्वीरें सामने आईं, इनके फैंस जमकर बधाइयां देने लगे। इन दोनों ने अपने पहले महीने की एनिवर्सरी मनाई।
इस दौरान कैटरीना कैफ के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे हैं, जिन पर फैंस की खास प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना अपने घर के बर्तन धो रही हैं। इतना ही नहीं इससे पहले एक्ट्रेस का झाडू लगाते हुए वीडियो सामने आया था।
बर्तन धुलने वाले वीडियो में कटरीना किचन में खड़ी हैं और सिंक के पास बर्तन धुल रही हैं। इस दौरान वह अपनी बहन से इंग्लिश में कह रही हैं कि इस आइसोलेशन में वह हाउसहेल्प की तरह काम कर रही हैं। उन्होंने बर्तन धुलने का भी फैसला किया है। वीडियो में वह बताती हैं कि किस तरह बर्तन में साबुन लगाना है और फिर उन्हें अच्छे से धुलकर साइड में रखना है। साथ ही पानी ज्यादा बर्बाद नहीं करना है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बैकग्राउंड म्यूजिक है, तो कटरीना क्या कह रही हैं, वह सुनाई नहीं दे रहा। अब उनके इस वीडियो पर कोई उन्हें संस्कारी बहू कह रहा है, तो कोई कह रहा है, 'भाभी आप अकेले क्यों हो, भइया कहां हैं?'
वहीं, दूसरे वीडियो में कटरीना घर में झाडू लगा रही हैं। और कुछ देर बाद वह उसी झाडू को बैट बनाकर खेलने लग जाती हैं। तो फैन्स कहते हैं, 'यह पड़ोसी का असर है।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'सलमान खान से शादी करती, तो वह कम से कम ये न करवाते।' वहीं, एक ने लिखा कि 'विक्की कौशल से शादी करने के बाद बेचारी का ये हाल हो गया।'
आपको बता दें कैटरीना के यह वीडियो साल 2020 के हैं। जब लॉकडाउन के कारण सभी घर में थे। दूसरा अभी हाल में कटरीना और विक्की ने जूहू के जिस सोसाइटी में घर खरीदा है वहां का है। आपको बता दें कि कैटरीना शादी के बाद से ही अपनी शूटिंग पर ध्यान देने लगी हैं, बीते दिनों उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की ‘सूर्यवंशी’ फिल्म रिलीज हुई थी, अब वे सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। सलमान के मुताबिक यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज होगी।
Published on:
10 Jan 2022 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
