2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी न्यासा को ट्रोल किए जाने पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन, कहा- अब मैंने खुद…

Ajay Devgn on Nysa being Trolled: अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी फेमस है। हालांकि कई बार अपने लुक और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर वह अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में अजय देवगन ने मीडिया से बातचीत की है जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। इस दौरान अजय ने अपनी बेटी न्यासा देवगन के बारे में बात की है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 16, 2023

Ajay Devgn breaks silence on Nysa being constantly trolled

Ajay Devgn breaks silence on Nysa being constantly trolled

Ajay Devgn on Nysa being Trolled: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। न्यास सोशल मीडिया पर लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं। अक्सर वह अपनी हरकतों से लेकर पहने हुए कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। वह हमेशा हर तरफ से ट्रोलिंग का सामना करती हैं। कई बार सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरीखोटी सुनाने लगते हैं। वहीं, अब अजय देवगन ने अपनी बेटी को किए जा रहे ट्रोल्स पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बेटी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आ रही नेगेटिविटी से वह कैसे डील करते हैं।


न्यासा को ट्रोल किये जाने पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन


अजय फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उनसे न्यासा के ट्रोल होने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने बच्चों से कहते हैं कि उन्हें ट्रोलिंग से परेशान नहीं होना चाहिए। अजय ने कहा, "मैं हमेशा अपने दोनों बच्चों से कहता हूं कि तुम ऑनलाइन लिखी किसी भी बात पर ध्यान मत दो। इससे उन्हें परेशान नहीं होना है। आपको चाहने वाले फैंस के मुकाबले ट्रोलर्स की संख्या कई गुना कम है।"


बच्चों को लेकर परेशान रहते हैं अजय देवगन


अजय ने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतनी नेगेटिविटी कहां से लाते हैं। अब मैंने खुद इसे इग्नोर करना सीखा है। मैंने अपने बच्चों से भी ऐसा ही करने के लिए कहा है। मेरे बच्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और यह मुझे परेशान करता है। मैं इन चीजों को या ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग को नहीं बदल सकता। कई बार ये ट्रोल्स कुछ ऐसा लिख देते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। पर क्या करूँ! अगर मैं इसका कोई जवाब दूंगा तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। यह बहुत ही खराब सिचुएशन होती है।"


ट्रोलर्स की रहती है न्यासा पर नजर


अजय का ये जवाब काफी चर्चा में आ गया है। बता दें, न्यासा देवगन ने सिंगापुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इन दिनों वह स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि न्यासा देवगन आए दिन स्पॉट होते रहती है। वो जहां कहीं भी जाती हैं पैपराजी उनके पीछे पीछे चलें जाते हैं। वहीं ट्रोल्स भी न्यासा देवगन पर अपनी नजरें बनाए रखते हैं। वहीं, बात करें अजय देवगन की फिल्म भोला की तो ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'भोला' को हिट कराने के लिए अजय देगवन ने चली शाहरुख खान की चाल, पठान को लेकर कह दी ये बात