7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan in Singham 3: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में सलमान खान निभाएंगे ये रोल, फोटो आई सामने

Salman Khan In Singham Again: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के सेट से सलमान खान की फोटो लीक हो गई है। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है।

2 min read
Google source verification
Salman Khan In Singham Again

Salman Khan In Singham Again

Singham Again Update: सलमान खान जल्द फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इससे पहले भाईजान एक और फिर में नजर आने वाले हैं और वो फिल्म है रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’। जी हां, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें सलमान खान दिखाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये सिंघम अगेन के सेट की तस्वीर है और इस तस्वीर में सलमान खान का कैमियो लुक सामने आ गया है। पहले खबर थी कि सिंघम अगेन में सलमान कैमियो रोल करेंगे, पर अब जो फोटो लीक हुई है उसमें उनके रोल को लेकर सारी जानकारी सामने आ गई है। इस फोटो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हर कोई इस फिल्म को जल्द से जल्द बॉक्स ऑफिस पर देखने का इंतजार कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सलमान खान की तस्वीर (Ajay Devgn And Salman Khan)

फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार जैसे सितारों का स्पेशल कैमियो होगा, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अब इसमें नाम सलमान खान का भी जुड़ गया है। ‘सिंघम 3’ में भाईजान अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे। इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसका रिश्ता ‘सिंघम अगेन’ से बताया जा रहा है। इस तस्वीर में सलमान खान और अजय देवगन दोनों ही पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। जिस यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है, उसने लिखा है कि सिंघम 3 से सलमान खान का कैमियो लीक हो गया है। फैंस का कहना है कि अगर भाईजान वाकई सिंघम 3 में दिखाई देंगे तो तहलका मच जाएगा।

'सिंघम अगेन' के दोनों पार्ट ने की थी बंपर कमाई

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्में बम्पर कमाई करती हैं। सिंघम अगेन के पहले 2 पार्ट आ चुके हैं। अब तीसरा 1 नवंबर 2024 को रिलीज होगा। इसके दोनों सीक्वल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था जिस वजह से रोहित शेट्टी इसका तीसरा पार्ट सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। अब इसमें सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिलेगा। जो शायद एक पुलिसकर्मी बनकर अजय देवगन की मदद करेगा। हालांकि इसपर कोई अपडेट सामने आया नहीं है कि सलमान खान की रोल क्या होगा, पर ये पक्का है कि सलमान खान का इस फिल्म में कैमियो रहेगा।

यह भी पढ़ें : अर्जुन को भूलना मलाइका के लिए हुआ मुश्किल! बोलीं- हंसी और प्यार दोनों…