
Akshay Kumar Sanjay Dutt
नई दिल्ली: भारत में हर 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने अपनी फिल्मों में आर्मी पर्सन का किरदार निभाया है। ऐसे में एक्टर अक्षय कुमार और संजय दत्त ने आर्मी डे पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में फौजी का रोल किया है। साथ ही, उन्होंने 'भारत के वीर' एप्लीकेशन भी लॉन्च की थी। इस एप्लीकेशन के जरिए देशभर के शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
ऐसे में आर्मी डे के मौके पर अक्षय कुमार ने अपना वक्त देश के जवानों के साथ बिताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह आर्मी के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "सेना दिवस के मौके पर मैराथन की शुरुआत करने के लिए आज हमारे देश के कुछ निर्भीक योद्धाओं से मिलने का मौका मिला। और खुद को वॉर्म अप करने के लिए वॉलीबॉल के एक गेम से बेहतर और क्या हो सकता है?" अक्षय कुमार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त ने भी आर्मी डे के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। उन्होंने एलओसी कारगिल मूवी के एक सीन की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय सेना के साहस और बहादुरी को सल्यूट। जो बेहद विपरीत परिस्थितियों में भी डटी रही है। हम एंटरटेनर्स के तौर पर स्क्रीन पर आप लोगों के अदम्य साहस को प्रस्तुत करने का प्रयास भर कर सकते हैं।' संजय दत्त द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके साथ अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
Published on:
15 Jan 2021 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
