अक्षय ने कहा कि 'ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद जरूरी भी है. फिंगर्स क्रॉस्ड! क्योंकि मुझे नहीं पता कि क्या होगा'. इसके साथ ही अक्षय ने 'पैन इंडिया' पर बात करते हुए कहा कि 'और ये शब्द 'पैन इंडिया', ये तो मेरी समझ से बाहर है'. एक्टर ने कहा कि 'देखिए, मैं इस बंटवारे में विश्वास नहीं करता. मुझे गुस्सा आता है, जब कोई ये बोलता है कि ये साउथ उंडस्ट्री से है और ये ये बॉलीवुड इंडस्ट्री से है'. अक्षय ने आगे कहा कि 'मेरा मानना है कि हम सब एक ही इंडस्ट्री से हैं. मुझे लगता है कि हमें ये सवाल पूछना भी बंद कर देना चाहिए'.