अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithivraj) में नजर आने वाले हैं, जिनको लेकर वो सुर्खियों में बने हुए हैं. अक्षय कुमार की ये फिल्म अगले महीने 3 जून को रिलीज होने वाली हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा और मानव विज मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. वहीं जब से फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हुए हैं, तब से फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अपने रिलीज से पहले खिलाड़ी कुमार की ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है.