साथ ही संग्राम ने बताया कि 'हम अभी डेट की तलाश कर रहे हैं और ये शायद 22 या 27 जुलाई हो सकती है'. उन्होंने कहा कि 'मेरी बहन देख रही है ये सब, वही इस बारे में अपडेट भी करेगी'. इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग और डेस्टिनेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि 'हम गुजरात, हरियाणा या फिर राजस्थान में शादी करने का प्लान कर रहे हैं. हम बहुत साधारण तरीके से शादी करने का प्लान कर रहे है, जिसमें हमारी केवल फैमिली शामिल हो और ये आर्य समाज में होगी या फिर किसी मंदिर में. ज्यादा तामझाम नहीं चाहते'.