हाल में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसको दर्शकों का अच्छ रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. इस फिल्म में कंगना के कई जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को काफी इमप्रेस कर रहे हैं. फिल्म में कंगना एक एजेंट के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनके एक्शन से लेकर धांसू अंदाज और लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल (Arjunram Pal) और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) भी नजर आ रहे हैं.