बता दें कि करण के इस शो का पहला सीजन साल 2004 में रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) पहले मेहमान थे. इसके अलावा शो में अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे भी शिरकत आ चुके हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किए हैं. शो में एक बार राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अली और फराह खान साथ आए थे, जिसके दौरान इम्तियाज ने कहा था कि अनुराग एक्टिंग करना चाहेगा तो फराह खान ने कहा था कि 'ओह ओके.. मैं तो डर गई थी'.