दसअसल, शो में एक 11 साल की पार्टिसिपेट सदिया ने एक परफॉर्म दिया था, जिसमें उसने अच्छे-बुरे पक्ष को दिखाया गया था. इसी बीच मौनी रॉय ने इस बेहतरीन परफॉर्म को देखने के बाद अपने बचपन के बुरे सपने को याद करके साझा किया. उन्होंने अपने एक बचपन के किस्से को याद करते हुए अपने डर का खुलासा किया. मौनी ने बताया कि 'सादिया के डांस ने सचमुच मुझे झकझोर कर रख दिया'. मौनी ने बताया कि 'अगर मैं सच बोलू तो बात करते हुए अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं'. उन्होंने कहा कि 'कम लोग ये जानते हैं कि मैं बचपन से ही जोकरों से बहुत डरती रही हूं'.