
gold
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर की शुरूआत में बताया गया है कि हम 200 साल पहले ब्रिटिश राष्ट्रगान के लिए खड़े होते थे, लेकिन एक आदमी ने ख्वाब देखा और अंग्रेजों को भारतीय राष्ट्रगान पर खड़े होने पर मजबूर कर दिया। फिल्म में उस अकेले आदमी के किरदार में अक्षय कुमारको दिखाया गया है।
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। साल 1948 में हॉकी का पहला गोल्ड जीतने की कहानी को दिखाया गया है। इसी फिल्म से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच के रोल में हैं। ‘गोल्ड’ की डायरेक्ट रीना कागती और डायरेक्ट रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।‘गोल्ड’ में अक्षय और मौनी के अलावा कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
केसरी में भी व्यस्त अक्षय
इसके अलावा अक्षय कुमार करण जौहर की फिल्म केसरी में भी नजर आएंगे। ‘केसरी’ फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। अक्षय कुमार ‘केसरी’ में एक सरदार की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी चर्चित सारागढ़ी लड़ाई पर आधारित है। जो साल 1987 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच हुई थी। ब्रिटिश सेना के साथ हुई इस लड़ाई में 21 सिख जवानों ने 10 हजार की भारी संख्या वाली अफगान सेना का सामना किया था। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी’ अगले साल 2019 में होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Updated on:
30 Jun 2018, 1:27 PM IST
Published on:
16 Jun 2018, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.