
अक्षय कुमार के नाम पर हुई महिला से धोखाधड़ी
Akshay Kumar News: 'बड़े मियां छोटे मियां' एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। उनकी शिकायत पर एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...
मुंबई की जुहू पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "प्रिंस कुमार राजन और अंजनी कुमार सिन्हा दो लोगों ने अपने मोबाइल से एक लड़की पूजा आनंदानी को फोन किया और उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। उस शख्स ने खुद को रोहन मेहरा बताया और कहा कि वह अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड में काम करता है और प्रोडक्शन हाउस में उस महिला को काम देना चाहता है। जिस वजह से उसे महिला की एक अच्छी फोटो चाहिए। इसके बाद वह महिला की अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से फोटो क्लिक करवाएगा। इसके लिए उस महिला से 6 लाख की डिमांड की।"
दोनों आरोपियों ने पूजा आनंदनी से कहा था, निर्भया हत्याकांड पर फिल्म बन रही है। इसके लिए उनका चयन होना है और उन्हें मिलने जूहू भी बुलाया। महिला मिलने के लिए जूहू पहुंच गई, जहां उनकी मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई, उन्होंने अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उस महिला की तस्वीर लेने को कहा। इसके बाद तीसरी मीटिंग में महिला को कुछ अजीब लगने लगा। वह समझ गई की मेरे साथ फ्रॉड हो रहा है और जब तीसरी मुलाकात हुई उस समय महिला ने पुलिस बुला ली और उन्हें गिरफ्तार करवा दिया।
Published on:
11 Apr 2024 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
