'फिल्म फ्लॉप हो कर रहेगी'
वैसे अगर देखा जाए तो तो जब से अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की घोषणा की थी तब से ही केआरके इसको बड़ी फ्लॉप बता रहे हैं. इससे पहले अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' भी सुपर फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद अब केआरके का दावा है कि अक्षय की ये फिल्म भी बड़े फ्लॉप साबित होगी. इससे पहले केआरके इस फिल्म के ट्रेलर को भी बेकार और फ्लॉप बता चुके हैं. वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करते वो मिशन सिंड्रेला, रक्षाबंधन, राम सेतु, सेल्फी, गोरखा, ओह माय गोड 2, बड़े मियां छोटे मियां और मोगुल जैसी फिल्मो में नजर आएंगे. साथ ही अमेजन की वेब सीरीज 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू भी करेंगे.