दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई इससे पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने ये बड़ा कदम उठाया है. वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'हमने सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. साथ ही पुलिस ये भी सुनिश्चित कर रही है कि उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी कि राजस्थान से गिरोह द्वारा कोई नापाक हरकत न की जाए'. खबरों की माने तो लॉरेंस काला हिरन केस को लेकर सलमान खान की हत्या की साजिश कर चुका है.