scriptAkshay Kumar Raveena Tandon Tip Tip Barsa Pakistani Version Goes Viral | अक्षय-रवीना के 'टिप टिप बरसा पानी' का पाकिस्तानी वर्जन ने मचाया धमाल | Patrika News

अक्षय-रवीना के 'टिप टिप बरसा पानी' का पाकिस्तानी वर्जन ने मचाया धमाल

locationनई दिल्लीPublished: May 09, 2021 04:45:54 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग ढोल लिए एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय कुमार के सुपरहिट सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा' को गाते हुए नज़र आ रहे हैं। गाने का न्यू वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Akshay Kumar Raveena Tandon Tip Tip Barsa Pakistani Version Goes Viral
Akshay Kumar Raveena Tandon Tip Tip Barsa Pakistani Version Goes Viral

नई दिल्ली। एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की थी। जिसमें से एक थी फिल्म 'मोहरा'। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और धमाल मचा दिया। साथ ही इस फिल्म के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' ने भी दर्शकों को रवीना का दीवाना बना डाला। सालों बाद भी इस गाने में रवीना की दिलकश अदाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं। वहीं एक बार फिर रवीना और उनका यह सॉन्ग सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ढोल के साथ दो शख्स 'टिप-टिप' बरसा गाना गा रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.