
The Kapil Sharma Show में 5 मिनट के लिए लाखों रुपये चार्ज करता है 'चंदू चाय वाला'
सोनी टीवी का सबसे फेमस और पसंद किया जाने वाला शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के नए सीजन की शुरूआत हो चुकी है, जिसको लोग काफी एंजॉय भी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ लोग शो में कुछ पुराने किरदारों को भी बेहद मिस कर रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो के इस नए सीजन में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर नजर नहीं आ रहे हैं, जिनको लेकर फैंस भी सोशल मीडिया पर शो में इनकी खलती कमी को बयां कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में बात करते हुए चंदन ने बताया कि 'वो समय के लिए कॉमेडी से ब्रेक ले रहे हैं'।
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' के पुराने सीजन का है, जिसमें 'चंदू चाय वाला' यानी चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) ने लोगों अपनी दमदार कॉमेडी से खूब मनोरंजन किया था। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में शो के गेस्ट अक्षय कुमार (Akshay Kumar) है।
वीडियो में अक्षय शो में सभी की फीस का चिट्ठा खोलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वो शो के 'चंदू' यानी चंदन की खिंचाई के साथ-साथ मस्ती भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो अक्षय ने हाथ में चंदन का कॉन्ट्रैक्ट पेपर नजर आ रहा है, जिसको पढ़ते हुए एक्टर कहते हैं कि 'चंदन प्रभाकर 5 मिनट की परफॉरमेंस के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं'।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan के भाई Faisal Khan ने एक्टर्स को बताया घमंडी
अक्षय कुमार के इतना कहते हैं वीडियो में चंदन का रिएक्शन देखने लायक होता है, जिसके बाद अक्षय कहते हैं कि 'मैं आप सब को बताना चाहूंगा कि चंदन 5 लाख लेता है एक शो का और 5 मिनट के लिए आता है यानि एक मिनट का एक लाख रुपये लेता है ये आदमी'। एक्टर यही ही नहीं रुकते वो शो की पूरी टीम के बारे में कहते हैं कि 'ये वो लोग हैं जो सोनी को दिन रात लूट रहे हैं'।
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही काफी पसंद भी किया जा रहा है। इतना ही वीडियो पर काफी संख्या में फैंस के कमेंट्स भी पढ़े जा सकते हैं। जहां एक यूजर लिखता है कि 'चिल्ला चिल्ला के सबको स्कीम बता दो'। वहीं एक और यूजर लिखता है कि 'और जो पांच मिनट आने के लिए तैयारी करते हैं उसका क्या?'।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Pinky Irani? जिसने ठग सुकेश से करवाई थी Jacqueline-Nora की मुलाकात
Published on:
17 Sept 2022 03:35 pm
