ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में काफी समय से कई बड़े लोगों से पूछताछ की जारी है, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के अलावा टीवी एक्सट्रेसेस और मॉडल्स के नाम भी शामिल है और इन सभी को ठग सुकेश से मिलवाने के लिए एक ही महिला का नाम सामने आ रहा है और वो है पिंकी ईरानी (Pinky Irani)। मुंबई और दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अब तक जितना भी मामला समाने आया है। उस सभी में पिंकी ईरानी का नाम शामिल है, लेकिन कौन है ये पिंकी ईरानी? चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में।