
Akshay Kumar
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टंट तो लेकर भी फैन्स का दिल जीत रहे हैं। इसके अलावा अक्षय अपने गानों को लेकर भी काफी चर्चित रहे है हाल ही में उनका रिलीज हुआ गाना 'फिलहाल 2' ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। अक्षय कुमार के इस गाने की चारों ओर काफी प्रशंसा भी हो रही है। लेकिन इस समय अक्षय कुमार किसी फिल्म या गाने को लेकर नही बल्कि अपने दर्द को लेकर चर्चा में है। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम में मौजूद हैं जो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार चलते-चलते अचानक नीचे गिर जाते हैं और पैर में चोट लगने के कारण पीड़ा से करहाने लग जाते है। अक्षय का यह वीडियो 'फिलहाल 2' के प्रमोशन के दौरान का ही है।
लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे अक्षय
अक्षय कुमार के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्टर का गिरना फैंस के लिए बुरी खबर है लेकिन फैंस को घबराने की जरूरत नही हैं। जानकारी के लिए बता दें, कि उनके एक्टर को चोट नही लगी है बल्कि वो ड्रामा कर रहे है। अक्षय कुमार का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है इसे करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है और फैन्स कॉमेंट कर दर्द की दवा भी बता रहे हैं।
फिलहाल 2' का प्रमोशन कर रहे अक्षय
अक्षय कुमार इन दिनों 'फिलहाल 2' सॉन्ग को लेकर काफी व्यस्त है। एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "जहां ज्यादातर प्यार आपको मुस्कुराने का मौका देता है। इस चोट से फिलहाल दर्द हो रहा है।"
Published on:
19 Jul 2021, 8:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.