4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive: अक्षय को अब लीक से हटकर चाहिए कहानी और नायिका

अक्षय की नायिकाएं कुछ खास होती हैं, उनकी नायिकाओं के चेहरे में ऐसी खास बात होती है, जो फिल्म की कहानी को कंप्लीट करती है...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Nov 27, 2017

akshay kumar

akshay kumar

अक्षय कुमार इन दिनों चमकते हुए सितारे बने हुए हैं, उनकी पिछली सभी फिल्में हिट हुईं और सराही भी गई हैं, ऐसे में ए लिस्टेड नायिकाएं भी उनके साथ काम करने को तैयार हंै, लेकिन अक्षय की नायिकाएं कुछ खास होती हैं, उनकी नायिकाओं के चेहरे में ऐसी खास बात होती है, जो फिल्म की कहानी को कंप्लीट करती है। कुछ दिनों पहले जब उनकी अपकमिंग मूवी 'पैडमैन' में राधिका आप्टे का फस्र्ट लुक शेयर किया गया, तो ये लगा कि यही चेहरा इस कहानी को कंप्लीट करता है। राधिका भले ही अभी ए लिस्टेड एक्ट्रेस न हों, लेकिन उनकी अदायगी के लोग कायल है। इस फिल्म में सोनम कपूर भी हैं। सोनम और अक्षय ने एक साथ ही नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है। दोनों का दमखम इस फिल्म में दिखेगा।

पिछली फिल्मों पर एक नजर...
अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डालें, तो एक खासियत देखने को मिलेगी। सभी फिल्मों की कहानी यूनिक है और उनकी नायिकाएं भी। उनकी फिल्म 'जॉली एलएल बी 2', 'रुस्तम', 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' और 'एयरलिफ्ट' इन सभी फिल्मों की कहानी यूनिक है और इनकी नायिकाएं भी परंपरागत नायिकाओं से जरा हटकर ही है। अक्षय कहीं भी इस कोशिश में नजर नहीं आते कि वे किसी टॉप नायिका के साथ अपनी जोड़ी बनाए, वे फ्रेश चेहरे की तलाश में रहते हैं, जो फिल्म की कहानी में परफैक्ट लगे। अक्षय की उम्र भी अब नजर आने लगी है, ऐसे में वे उछल-कूद और रोमांस पर फोकस करने के बजाय कहानी पर फोकस करते हैं और उनकी मौजूदगी से होने वाली एकरसता को ब्रेक करने के लिए कुछ अलग चेहरे चुनते हैं। जैसे टॉयलेट...में भूमि पेडनेकर की मौजूदगी ने फिल्म को एक खास आयाम दिए। वहीं रुस्तम में इलियाना डिक्रूज की खूबसूरती और उनका एलिगेंट लुक फिल्म की जान रहा है। जॉली...में भले ही हुमा कुरैशी का रोल ज्यादा नहीं रहा, लेकिन जितना भी रहा, वे उसके साथ न्याय करती नजर आईं। एयरलिफ्ट में पत्नी के twinkle khann को बेहद खूबसूरती से सामने लाई निमरत कौर।

राधिका, मौनी और परिणीति...
अक्षय की पैडमैन के लिए अब बहुत लंबा इंतजार नहीं करना। अगले साल की शुरुआत में यह फिल्म रिलीज होगी। उम्मीद है कि बेहतरीन अभिनेत्री राधिका आप्टे को इस यूनिक सब्जेक्ट पर बनने वाली फिल्म का फायदा जरूर मिलेगा। अक्षय की दो और फिल्में फ्लोर पर हैं 'केसरी' और 'गोल्ड'। केसरी में जहां परिणीति चोपड़ा उनकी नायिका बनी हैं, वहीं 'गोल्ड' में नवोदित मौनी रॉय नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों की कहानी भी गैरपरंपरागत है। जहां सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारे परंपरागत फिल्मों को करते हुए और जोड़ी पर यकीन रखे हुए हैं, वहीं अक्षय कहानी और नायिका में बदलाव के जरिए निरंतर सफल होते जा रहे हैं।

Story Loader