8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट ने कैंसिल किए अपने बर्थडे प्लान्स, रणबीर कपूर ने की थी खास प्लानिंग

आलिया भट्ट नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन रणबीर कपूर ने आलिया के बर्थडे के लिए की थी खास प्लानिंग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रणबीर कपूर हैं क्वारेन्टीन
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Mar 11, 2021

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्मदिन आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 15 मार्च को वो 28 साल की हो जाएंगी। आलिया का बर्थडे सही तरीके से मनाने के लिए ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने कुछ खास प्लानिंग की है। हालांकि आलिया अब अपना बर्थडे धूमधाम तरह से सेलिब्रेट नहीं करेंगी। रणबीर हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद आलिया को भी ये डर लगातार सता रहा है। हालांकि उनकी टेस्ट रिपोर्ट अभी निगेटिव आई है।

आलिया भट्ट ने कैंसिल किए बर्थडे प्लान्स

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली एक ही दिन कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट से शूटिंग को बंद कर दिया गया। वहीं आलिया भट्ट ने भी खुद को क्वारेन्टीन कर लिया है। रणबीर के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद आलिया ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। आलिया अपना पूरा टाइम रणबीर का ध्यान रखने में देना चाहती हैं। एक्टर ने भी ठीक होने तक अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट से संजय लीला भंसाली पाए गए कोरोना संक्रमित, Alia Bhatt ने खुद को किया क्वारेन्टीन

ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट होने वाली थी रिवील

मीडिया सुत्रों के मुताबिक, आलिया अब बहुत ही सादगी तरह से अपने जन्मदिन को रखेंगी। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ-साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को भी रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र के सेट से ही संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट आलिया के बर्थडे के दिन की जानी थी। लेकिन अब लगता है कि इसे टाल दिया गया है।

संजय दत्त की दीवानी थीं Pooja Bhatt, किसिंग सीन से पहले पिता महेश भट्ट ने दी थी ये खास सलाह

टीजर के बाद ट्रेलर का इंतजार

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ था। टीजर में आलिया की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। अब फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने आलिया के अभिनय की जमकर तारीफ की थी।