26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट से संजय लीला भंसाली पाए गए कोरोना संक्रमित, Alia Bhatt ने खुद को किया क्वारेन्टीन

संजय लीला भंसाली हुए कोरोना संक्रमित गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग की गई बंद आलिया भट्ट ने भी खुद को किया क्वारेन्टीन
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Mar 09, 2021

Sanjay Leela Bhansali and Alia Bhatt

Sanjay Leela Bhansali and Alia Bhatt

नई दिल्ली | कोरोनावायरस (Coronavirus) एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है। पिछले साल देश में मार्च के महीने में ही कोरोनावायरस के मरीज तेजी से बढ़ने लगे थे और पीएम मोदी ने लॉकडाउन लगा दिया था। एक साल से चल रहा कोरोनावायरस का सिलसिला पिछले कुछ वक्त से थमने सा लगा था। लेकिन अब इसका असर फिर से दिखाने देने लगा है जिससे बॉलीवुड सेलेब्स भी अछूते नहीं है। पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए और अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आई है।

बोल्ड वीडियो पोस्ट करके बुरी फंसी Nia Sharma, यूजर्स बोले- तुम इंडिया से चली जाओ

संजय लीला भंसाली को किया गया क्वारेन्टीन

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के कोरोना की चपेट में आने की खबर ने हलचल मचा दी है। अब चिंता एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जा रही है क्योंकि संजय लीला भंसाली के साथ वो फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में बिजी थीं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो संजय की सेट पर अचानक तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद उनका चेकअप कराया गया। संजय कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें तुरंत क्वारेन्टीन कर दिया गया है।

फिल्म के डायरेक्टर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरी यूनीट के लोगों का चेकअप कराया जा रहा है। आलिया भट्ट भी कोविड-19 (Covid-19) का टेस्ट कराएंगी। हालांकि आलिया ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ही रहती हैं लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

आलिया भट्ट भी कराएंगी कोरोना टेस्ट

बता दें कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। आलिया भट्ट ने भी खुद को क्वारेन्टीन कर लिया है। हालांकि अब कोरोना वैक्सीन आ गई है जिसका टीकाकरण भी लोग तेजी से करा रहे हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर देखने के बाद लोगों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। टीजर में आलिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी। अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने आलिया के अभिनय की जमकर तारीफ की थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग