Alia Bhatt Celebrate New Year 2021 With Ranbir Kapoor Family
नई दिल्ली। काफी लंबे समय से एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। यहां तक जब वह रणथंबोर के निकली तब भी कहा जाने लगा था कि यह कपल वह शादी करने जा रहे हैं। लेकिन कपल शादी करने रणथंबोर नहीं गया है कि बल्कि नए साल का सेलिब्रेशन करने वहां पहुंचा है। रणबीर के परिवार के साथ-साथ इस बार आलिया की फैमिली भी इस ट्रिप उनके साथ गई है। नए साल का जश्न इन दोनों परिवारों ने साथ में मनाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें आलिया अपनी होने वाली सास और ननद रिद्दिमा कपूर साहनी संग बहुत खुश नज़र आ रही हैं।
नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी संग आलिया की तस्वीर
न्यू ईयर के जश्न के शुरुआत के दौरान आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) अपनी होने वाली सास यानी रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) और बहन रिद्दिमा कपूर ( Riddhima Sahani ) साहनी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती हुई दिखाई दीं।
मां सोनी राजदान के साथ आलिया भट्ट ने दिए पोज
इस दौरान नए साल के जश्न के दौरान आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी इस मौके पर साथ थीं।
रिद्दिमा साहनी ने बिताया सोनी राजदान संग समय
रिद्दिमा साहनी ( Riddhima Kapoor Sahani ) और सोनी राजदान ( Soni Rajdan ) की यह तस्वीरें देख साफ पता चल रहा है कि दोनों परिवार अब एक-दूसरे को समझने के लिए साथ में समय बीता रहे हैं।
बहन शाहीन भट्ट ने साथ क्लिक की क्यूट तस्वीर
आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट ( Shahin Bhatt ) के काफी करीब हैं। उनकी ये तस्वीरें बहन शाहीन भट्ट ने क्लिक की है।
Published on:
02 Jan 2021 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
