
Alia Bhatt
इस साल की शुरूआत में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने स्टाइलक्रेकर नाइट मार्केट में गरीब लोगों की सहायता करने के लिए 'मी वार्डरोब सु वार्डरोब' नाम से एक इवेंट लॉन्च किया था। इस इवेंट के जरिए आलिया के फैंस ने वार्डरोब की कुछ चुनिंदा स्टाइलिसश ड्रेसेज को खरीदा। माना जा रहा है इस फंड का इस्तेमाल एक चैरिटी के लिए किया जा रहा है। इस इवेंट के पहले हिस्से से मिले पैसों से बैंगलुरु स्थित कपंनी आरोहा के 'लिटर ऑफ लाइट ऑफ प्रोग्राम' के माध्यम से कर्नाटक के ४० परिवारों के घर को सोलर एनर्जी से रोशन किया गया। बता दें कि अपने इस प्रोग्राम के माध्यम से आरोहा कपंनी प्लास्टिक के सामान को रिसाइकिल कर गरीब परिवारों को सोलर लाइट पहुंचाती है।
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'भारत में आज भी कई ऐसे परिवार है जो अंधेरे में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लिटर ऑफ लाइट सोलर लैंप गरीब परिवारों को स्थाई रूप से रोशन करने का एक कारगर तरीका है। यह स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय स्त्रोतों का इस्तेमाल कर इन सोलर लैंप को घर-घर तक पहुंचाते हैं। जो वहां के स्थानीय परिवारों को मजबूत बनाता है। इस इवेंट के तहत करीब २०० लोगों की सहायता की जाएगी और भविष्य में इसके तहत और गरीब परिवारों की सहायता की जाएगी।'
इस इवेंट के जरिए आलिया भट्ट पर्यावरण और पशु संरक्षण जैसे मुद्दों पर और मजबूती से काम करेंगी। साथ ही इस इवेंट के माध्यम से उन्होंने एक ऐसे मंच का निर्माण किया है जो लोगों को पर्यावरण से प्रति जागरूक करेगा।
Published on:
14 Jul 2018, 3:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.