
रानी मुखर्जी फिल्म ‘मर्दानी 3’ में (फोटो सोर्स: IMDb and aliaabhatt)
Alia Bhatt Praises Rani Mukerji: दो दिन पहले रिलीज हुए रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर को दर्शकों से बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। रानी मुखर्जी के निडर और जुझारू आईपीएस लुक को देख कर दर्शकों ने खुलकर प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पर भी व्यूअर्स ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।फिल्म इंडस्ट्री से भी ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर को सराहना मिल रही है। कई डायरेक्टर्स और एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी है और रानी के काम की तारीफ की है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि रानी मुखर्जी ने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट, जिन्होंने हाल ही में यामी गौतम को उनकी फिल्म 'हक' के लिए बधाई दी थी, अब रानी मुखर्जी के लिए भी एक खास पोस्ट शेयर किया है। आलिया ने रानी के शानदार करियर की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे प्रेरणादायक अभिनेत्रियों में से एक बताया और 'मर्दानी 3' देखने के लिए अपना उत्साह जताया।
फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद, जो इन दिनों फिल्म ‘King’ के निर्देशन में व्यस्त हैं, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मर्दानी 3 के ट्रेलर को शानदार बताया। उन्होंने रानी मुखर्जी को “गोल्ड” कहा और सभी से फिल्म देखने को कहा।
करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में 'मर्दानी 3' के ट्रेलर को “डायनामाइट” बताया और लिखा, “रानी मेरी जान, लव यू।”
वहीं सोनम कपूर ने रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बताते हुए उन्हें बेहद प्रेरणादायक कहा।
ट्रेलर रिलीज के मौके पर रानी मुखर्जी ने अपने 30 साल के फिल्मी सफर को याद किया और दर्शकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने एक विशेष पोस्ट में लिखा कि आज भी वह खुद को एक न्यूकमर की तरह महसूस करती हैं और आगे भी पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करती रहेंगी।
‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की सुपरहिट पुलिस फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा भाग है। रानी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। 3 मिनट 16 सेकंड के रिलीज किये गए ट्रेलर में मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय एक खतरनाक भीख मांगने और चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग के खिलाफ मिशन पर हैं। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी।
Published on:
15 Jan 2026 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
