1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट के ब्लू नीलमणि नेकलेस पर टिकी लोगों की निगाहें, कीमत इतनी की खरीद सकते हैं 20 लग्जरी कार

आलिया भट्ट ने गुरुवार को लंदन में होप गाला इवेंट होस्ट किया था। इस इवेंट पूरे इवेंट में आलिया का हार आकर्षण का केंद्र बना रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 29, 2024

alia bhatt at hope gala event

आलिया भट्ट के ब्लू नीलमणि नेकलेस पर टिकी लोगों की निगाहें

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल में लंदन में आयोजित होप गाला इवेंट (Hope Gala Event) में शामिल हुई हैं। आलिया (Alia Bhatt) ने ही इस इवेंट को होस्ट किया था। होस्ट आलिया ने पहले दिन व्हाइट साड़ी में लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस गाउन में नजर आईं। इस गाउन के साथ उन्होंने ब्लू नीलमणि और हीरे का एक हार पहना था। पूरे इवेंट के दौरान लोगों की नजरें उस नेकलेस से हटने का नाम नहीं ले रही थी। आलिया भट्ट के हार की कीमत सामने आई है। इस नेकलेस की कीमत इतनी है कि इस प्राइस में आप 20 लग्जरियस कार खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
OTT Web Series: पंचायत से भी ज्यादा दिलचस्प है छोटे शहर पर बनी ये वेब सीरीज, देखें लिस्ट

होस्ट आलिया भट्ट ने इस इवेंट में बुल्गारी का डायमंड नेकलेस पहना था। इवेंट में आलिया भट्ट ने अपने गाउन को नेकलेस और अंगुठी के साथ कंप्लीट किया था। इस नेकलेस का दाम सुनकर आपके पैरों तले जमीन खीसक सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के इस हार और अंगूठियों की कीमत लगभग 20 करोड़ बताई गई है। इस पूरे इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज से आलिया ने लोगों का दिल जीत लिया।