11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से विक्की कौशल की सीधी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त होगी भिड़ंत

Pushpa 2 Release In December: 'पुष्पा 2' 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। विक्की कौशल की नई फिल्म भी इसी दिन थिएटर में आएगी। अब टॉलीवुड और बॉलीवुड में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

2 min read
Google source verification
पुष्पा 2 और छावा में होगी जबरदस्त टक्कर

पुष्पा 2 और छावा में होगी जबरदस्त टक्कर

Pushpa 2 Release In December: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, पर इसकी डेट बदल दी गई। अब ये फिल्म 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस दिन 'पुष्पा 2' विक्की कौशल की छावा से टक्कर ले सकती है। टकराएगी। दोनों फिल्मों में एक बात सामान्य है जो दोनों फिल्मों को जोड़ती है।

'पुष्पा 2' होगी 6 दिसंबर को रिलीज विक्की कौशल की छावा को देगी टक्कर (Pushpa 2 Release In December)

'पुष्पा 2' और 'छावा' दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। एक फिल्म में उनकी जोड़ी अल्लू अर्जुन के साथ हैं तो दूसरी में वह विक्की कौशल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। पहले विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब शायद ही डायरेक्टर इस फिल्म को 'पुष्पा 2' के साथ रिलीज करने का बड़ा रिस्क उठाएं। 'पुष्पा 2' एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। कह सकते हैं कि जिस दिन ये फिल्म रिलीज होगी, उस दिन शायद ही कोई और फिल्म देखने के लिए दर्शक जाएं।

यह भी पढ़ें :रिलीज से पहले लीक हुई ‘सिकंदर’ की कहानी, इस रोल में नजर आएंगे सलमान खान

फिल्म 'छावा' एक हिस्टोरिकल- ड्रामा फिल्म है। फिल्म के सेट से विक्की कौशल का एक लुक वायरल हुआ था इसमें एक्टर को एक अलग ही किरदार में दिखाया गया था। ये फिल्म रिसर्च बेस्ड फिल्म हैं तो मेकर्स कभी नहीं चाहेंगे कि ये फिल्म 'पुष्पा 2' के साथ क्लैश करें।