6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambani Pre Wedding Party Photos: मुकेश अंबानी के घर में बॉलीवुड सेलेब्स का लगा जमावड़ा, दुल्हन की तरह सजा बंगला

अम्बानी हाउस में एक और शादी की तैयारी पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाए चार चांद ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान पहुंचे

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 12, 2019

0521_5_20.jpg

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर बॉलीवुड सेलिब्रिटिज़ से लेकर उद्योग जगत की तमाम हस्तियां पहुंची। मुकेश अंबानी का घर बहुत खूबसूरत तरह से सजाया गया था। दरअसल, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बहन नीना कोठारी की बेटी नयनतारा कोठारी की शादी होने वाली है। उसी की बगंले एंटीलिया में प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई थी। जिसमें शाहरुख खान(Shah Rukh Khan), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai), अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan), शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor), राजकुमार राव और जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई सितारें शिरकत करने पहुंचे।

अ्ंबानी की पार्टी में शाहरुख खान ब्लैक सूट में नज़र आए। शाहरुख हमेशा की तरह बहुत हैंडसम दिख रहे थे। हाल ही में शाहरुख का बर्थडे बीता है जिसमें फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन अभी तक शाहरुख ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। हालांकि खबर आई थी कि किंग खान तमिल निर्देशक एटली कुमार की फिल्म में काम कर सकते हैं।

पार्टी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। शाहिद वाइट कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं मीरा पीच कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी। पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने हसबैंड अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची। रेड कलर के अनार कली शूट में ऐश्वर्या कहर ढा रही थी तो अभिषेक लंबे समय बाद सिर्फ मुस्टैच लुक में नजर आए। इसके अलावा अनिल कपूर हमेशा यंग और इनरजेटिक नजर आए। अनिल फिल्म पागलपंती में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और अरशद वारसी भी नजर आएंगे।

वहीं पार्टी में राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ पहुंचे। फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी और सीनियर फ़िल्म जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा के साथ पहुंचे। जैकलीन फर्नांडिस भी पार्टी में काफी खूबसूरत नजर आईं। अंबानी पार्टी में इसके अलावा भी कई दिग्गज हस्तियां पहुंची।