18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amitabh Bachchan ने अपनी सर्जरी के बाद अयोध्या में किया ये बड़ा काम, हर कोई हो गया हैरान

Amitabh Bachchan Buys Plot: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ा कदम उठाया है जिसे जानकर हर कोई हैरान हो रहा है आईये जानते हैं 22 जनवरी से पहले एक्टर ने ऐसा क्या किया...    

2 min read
Google source verification
amitabh_bachchan_big_decision_on_ram_mandir_pran_pratishtha_he_buys_plot_in_ayodhya_.jpg

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किया ये बड़ा काम

Amitabh Bachchan Buys Plot: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी सर्जरी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं ऐसे में अब अयोध्या जाने से पहले उन्होंने बड़ा कदम उठाया है जो इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। आईये जानते है आखिर एक्टर ने ऐसा क्या किया है...

अमिताभ बच्चन ने उठाया बड़ा कदम (Amitabh Bachchan Property)
बता दें, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा है ऐसे में अमिताभ बच्चन अयोध्या जाने वाले हैं और उससे पहले ही उन्होंने वहा प्लॉट खरीदा है वह वहां घर बनवाएंगे। जिसकी कीमत 14.5 बताई जा रही है। हाल ही में अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई है।

हाल ही में एक लेटेस्ट ब्लॉग में पोस्ट किया है कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है और बिग बी ने साथ में ही खुलासा किया है कि वो इस वक्त इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रहे हैं. अमिताभ फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इस ब्लॉग में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है

सरयू में खरीद प्लॉट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है। हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अभी तक घर के साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर 10,000 वर्ग फुट का घर बनाएंगे। ये प्रोजेक्ट राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 30 मिनट की दूरी पर है। इस एंक्लेव में ब्रुकफील्ड ग्रुप का लीला पैलेस, होटल और रिसॉर्ट्स के साथ पार्टनरशिन में एक फाइव स्टार पैलेस होटल भी होगा। यह प्रोजेक्ट मार्च 2028 तक पूरा होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक के बीच लिया बड़ा फैसला, खास चीज को किया खुद से दूर