31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ, ऐसा है दोनों का रिश्ता

आज हम आपको बच्चन परिवार के एक और शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। वो शख्स हैं बिग बी के छोटे भाई अजिताभ बच्चन। अजिताभ अमिताभ से पांच साल छोटे हैं। उनका जन्म 18 मई, 1947 को इलाहाबाद में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर में हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 17 Jan 2022, 6:58 PM IST

ajitabh-bachchan-2.jpg

दिवंगत लेजेंड्री कवि हरिवंश राय बच्चन की गिनती देश के बेस्ट कवियों में की जाती है। उनकी कविताओं को आज भी लोग इज्जत और प्यार देते हैं। इस आइकॉनिक लेखक ने 19 साल की उम्र में श्यामा बच्चन से शादी की, लेकिन हरिवंश के साथ दुर्भाग्यवश 10 साल की शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद श्यामा की ट्यूबरकुलोसिस से मौत हो गई। हरिवंश ने इसके बाद तेजी बच्चन से शादी की, जिससे उनको दो बेटे अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन हुए। हालांकि, अमिताभ बच्चन की सक्सेस के चलते उनका नाम पूरा दुनिया जानती है, लेकिन अजिताभ बच्चन की लाइफ व परिवार के बारे में काफी कम लोग जानते होंगे।

हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के बड़े बेटे अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के इतिहास के सबसे महान एक्टर के रूप में जाना जाता है। जिसकी वजह से उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन के लिए अपने भाई की परछाई से हटके खुद की पहचान बनाना काफी मुश्किल था। उन्होंने कोशिश की और बतौर एक नामी बिजनेसमैन के रूप में देश और विदेश दोनों जगह में अपना नाम बनाने में सफल हो गए।

अजिताभ की शादी रमोला से हुई है। वो एक सोशलाइट और बिजनेसवुमन हैं। उन्हें साल 2014 में एशियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। लंदन में उन्हें पार्टियों की शान कहा जाता था। साल 2007 में अजिताभ का परिवार भारत शिफ्ट हो गया। अजिताभ और रमोला के 4 बच्चे (बेटा भीम, तीन बेटियां नीलिमा, नम्रता, नैना) हैं। अजिताभ के बेटे भीम पेशे से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। बेटी नैना ने साल 2015 में एक्टर कुणाल कपूर से शादी की है। बेटी नम्रता आर्टिस्ट हैं और मुंबई-दिल्ली में अपनी पेंटिंग्स की कई एग्जीबीशन लगा चुकी हैं। बॉलीवुड की दूसरी फैमिलीज से अलग अजिताभ की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। ये इवेंट्स में भी कम ही नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें-जब आधी रात को नशे के हालत में श्रीदेवी के कमरे में घुस गए थे संजय दत्त, अभिनेत्री की चीख से गूंज गया था स्टूडियो

बता दें, अमिताभ और अजिताभ एक साथ कैमरे के सामने कम ही देखने को मिलते हैं। दोनों भाई अपने अपने काम में व्यस्त रहते हैं, लेकिन इन दोनों भाइयों का रिश्ता बहुत मजबूत है और हमेशा मुश्किल में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। कमाई के मामले में अजिताभ बड़े भाई अमिताभ को भी मात देते हैं और लंदन में उनके कई शानदार बंगले है।

कहा जाता है कि जब अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा था तब वह बेहद शर्मीले स्वभाव के हुआ करते थे। ऐसे में अजिताभ ही उन्हें लोगों से रूबरू करवाया करते थे और उन्हें कई बड़ी पार्टी और सभाओं में ले जाया करते थे। जहां अजिताभ अपने बिजनेस में व्यस्त रहते थे तो वहीं अमिताभ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली।

यह भी पढ़ें-थियेटर्स में बैन हैं ये बॉलीवुड फिल्में, पर नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और यूट्यूब कर सकते हैं स्ट्रीम

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन