31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आधी रात को नशे के हालत में श्रीदेवी के कमरे में घुस गए थे संजय दत्त, अभिनेत्री की चीख से गूंज गया था स्टूडियो

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बहुत मशहूर है, जब उनका सामना नशे में धुत संजय दत्त के साथ हुआ था। डर के मारे चीखने लगी थी एक्ट्रेस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 17 Jan 2022, 5:02 PM IST

sanjay_dutt_.jpg

मशहूर अभिनेता संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे कंट्रोवर्शियल एक्टर्स में से एक हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक कई बार अजीब और विचित्र हरकतों की वजह से संजय दत्त सुर्खियों में रहे हैं। कई बार अपनी हरकतों की वजह से संजय दत्त ने दिग्गज कलाकारों के साथ अपने रिश्ते को खराब कर दिया था। संजय दत्त ने 1981 में 'रॉकी' फिल्‍म से डेब्‍यू किया था। सुनील दत्त और नरगिस के बेटे होने की वजह से संजय दत्त सभी के दुलारे थे। स्‍टार तो वो थे ही, 'रॉकी' ने संजय को सुपरस्‍टार बना दिया था। 80 के दशक में श्रीदेवी इंडस्‍ट्री की नंबर-1 ऐक्‍ट्रेसेस में शुमार थीं। संजय दत्त का करियर अभी शुरू ही हुआ था।

इसी बीच 1983 में एक ऐसी घटना घटी, जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया। जब नशे की हालत में संजय दत्त एक्ट्रेस के कमरे में जबरदस्ती घुस आए थे। इस हादसे के बाद से श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ काम करने से मना कर द‍िया था। मगर, बाद में महेश भट्ट की फिल्म गुमराह में उन्हें संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करना पड़ा।

80 के दशक में श्रीदेवी का सिक्का बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल चुका था। यह वही दौर था जब संजय दत्त ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।‌ वह श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। मगर, वर्ष 1983 में हुए हादसे की वजह से संजय दत्त और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास पैदा हो गई थी। उस वक्त श्रीदेवी और जितेंद्र अपनी फिल्म हिम्मतवाला की शूटिंग कर रहे थे। श्रीदेवी और जितेंद्र इस फिल्‍म में लीड ऐक्‍टर थे। संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन रहे हैं। उन दिनों मुंबई में ही फिल्‍म की शूटिंग चल रही थी। संजय दत्त को उनके किसी दोस्‍त ने खबर दी कि श्रीदेवी शूटिंग कर रही हैं। संजय दत्त ने तय किया क‍ि वह श्रीदेवी से मिलने जाएंगे। वह फिल्‍म के सेट पर पहुंचे भी।

हालांकि, जब वह वहां पहुंचे तो बहुत नशे में थे। संजय दत्त को सेट पर श्रीदेवी नजर नहीं आईं। ऐसे में वह उन्‍हें ढूंढ़ने लगे और देखते ही देखते सीधे श्रीदेवी के कमरे में घुस गए। नशे में धुत संजय दत्त को देखकर श्रीदेवी सहम गईं। तब नशे की वजह से संजय की आंखें पूरी तरह लाल थीं। श्रीदेवी संजय को देखकर बुरी तरह डर गईं। वह‌ जोर-जोर से चिल्लाने लगीं जिसके बाद संजय दत्त को बहुत कोशिशों के बाद बाहर निकाला गया था।

यह भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती के हैं चार बच्चे लेकिन कभी नसीब नहीं हुआ पापा सुनने का सुख, जानिए क्या है वजह

जब संजय दत्त से एक इंटरव्यू के दौरान इस हादसे के बारे में पूछा गया था, तब संजय दत्त ने यह बताया था कि उन्होंने श्रीदेवी के साथ कैसा बर्ताव किया था और कैसा नहीं उन्हें इसके बारे में कुछ याद नहीं है। इस घटना के बाद श्रीदेवी बहुत डर गई थीं और उन्होंने संजय दत्त के साथ काम ना करने का निर्णय ले लिया था। मगर धीरे-धीरे संजय दत्त फिल्म स्टार के रूप में मशहूर हो गए थे। उनके स्टारडम की वजह से श्रीदेवी को उनके साथ एक फिल्म साइन करनी पड़ी। मगर यह डिब्बा बंद हो गई थी।

डायरेक्‍टर महेश भट्ट गुमराह फिल्‍म पर काम कर रहे थे। उन्‍होंने फिल्‍म में पहले ही संजय को कास्‍ट कर लिया था। जब वे श्रीदेवी के पास फिल्‍म का ऑफर लेकर गए, तब पहले तो उन्‍होंने फिल्म से संजय को निकलवाने की कोशिश की, लेकिन जब कामयाब नहीं हुई तो आख‍िरकार उन्‍हें फिल्‍म साइन करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें-एक ही फिल्म में करीना कपूर ने पहने 130 ड्रेसेज

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन