इससे पहले अभिषेक को आर. बाल्की द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा “घूमर” में देखा गया था। इसमें शबाना आजमी, सैयामी खेर और अंगद बेदी ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म में एक युवा बल्लेबाज अनिना की कहानी बताई गई है, जो अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू की पूर्व संध्या पर अपना दाहिना हाथ खो देती है। फिर एक असफल क्रिकेटर उसके जीवन में प्रवेश करता है और उसे नई उम्मीद देता है।