नितिन चौहान के निधन से फैंस भी मायूस हो गए हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। नितिन यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने एमटीवी का ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ और ‘दादागिरी 2’ भी जीता था। इसके अलावा नितिन को क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी अहम किरदार निभाते देखा गया।