'बिग बी' ने एक्स अकाउंट पर आभार व्यक्त करते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जलसा jalsa पर, 1982 से prateeksha मेरे द्वार पर प्रति Sunday, और उसके बाद जब Jalsa 1992-93 से मेरा और मेरे परिवार का अपना निवास स्थान बना, तब से हर एक Sunday को ये स्नेह मुझे और मेरे परिवार को मिलता आ रहा है। 43 सालों का इससे बड़ा कोई उदाहरण या संकेत देशवासियों के प्रेम का, सर आंखों पर सदा रहा है, और रहेगा! नतमस्तक हूँ मैं।"